मारहरा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मारहरा में 14 सितंबर को सबरोस लिमिटेड, अहमदाबाद द्वारा ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्य आशुतोष राज ने बताया कि चयन प्रक्रिया सुबह 10 से शाम पांच बजे तक साक्षात्कार के माध्यम से होगी। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (2021-26) और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता के अनुसार 16 से 21 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। कंपनी की ओर से भोजन, नाश्ता, मेडिकल, परिवहन, कैंटीन और यूनिफॉर्म की सुविधा भी दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षिक व पहचान संबंधी दस्तावेजों के साथ आईटीआई मारहरा पहुंचें।