फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कस्तूरबा अवागढ़ में निरीक्षण में मिलीं सिर्फ सात छात्राएं

Wed, 31 May 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उपशिक्षा निदेशक, डायट प्राचार्य ने मंगलवार को अवागढ़ सहित निधौलीकलां के बिजौरी में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। अवागढ़ में संचालित विद्यालय में 100 छात्राओं के सापेक्ष सिर्फ सात छात्राएं मौजूद मिलीं। इस दौरान एक शिक्षिका भी गैरहाजिर मिलीं। जबकि बिजौरी में 42 छात्राएं मौजूद मिलीं। मामले को लेकर उप शिक्षा निदेशक, डायट प्राचार्य ने परियोजना निदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन



डायट प्राचार्य डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 100 छात्राएं पढ़ती है। जहां छात्राओं के रुकने की व्यवस्था होस्टल में रहती है। इस दौरान विद्यालय की तरफ से छात्राओं को भोजन सहित अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए जाते हैं। बताया मंगलवार को डाइट मेंटर शरद यादव व एक महिला निरीक्षक कविता प्रजापति द्वारा रात्रि कालीन औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कस्तूरबा अवागढ़ में शाम 5.30 बजे 100 छात्राओं के सापेक्ष 7 छात्राएं मौजूद मिली। एक शिक्षिका अनुपस्थित मिली। छात्राओं के आरे में पूछा तो बताया गया कि घर गईं है। इस पर नाराजगी जताई। वहीं विद्यालय में साफ सफाई नहीं मिली।
इसके बाद वह रात आठ बजे निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के बिजौरी में संचालित विद्यालय का निरीक्षण करने टीम के साथ पहुंचे। यहां 100 छात्राओं के सापेक्ष 42 छात्राएं मौजूद मिली। जबकि एक शिक्षका अनुपस्थित यहां भी मिली। टीम द्वारा छात्राओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। वहीं छात्राओं से टीम ने जानकारी ली। टीम द्वारा विद्यालय के स्टाफ को समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए गए। डायट प्राचार्य ने बताया अवागढ़ सहित बिजौरी विद्यालय का निरीक्षण किया था। यहां छात्राएं कम मिली। अवागढ़ विद्यालय में कई समस्याएं मिली। मामले को लेकर परियोजना निदेशक को पत्र लिखा गया है। उसकी एक कॉपी बीएसए को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें