फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 138 किशोरियों को ही लगी एचपीवी वैक्सीन

Thu, 28 May 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ट्रायल फेज में टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो चुकी है। इस दौरान कोल्ड चेन वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर 15 वर्ष की किशोरियों को टीके लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती है कि किशोरियों को केंद्रों तक कैसे लाया जाए। अब तक मात्र 138 किशोरियों को ही वैक्सीन लग सकी है। 15 वर्ष तक की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाने के लिए स्कूल और कॉलेजों में संपर्क किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम के जरिये घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। हालांकि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं है। 21445 लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 138 किशोरियों को ही वैक्सीन लग पाई है। खास बात यह है कि शहरी क्षेत्र के लोग इसके प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र में सिर्फ एक किशोरी को ही वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा अलीगंज सीएचसी पर एक किशोरी को वैक्सीन लगाई गई है। वहीं सबसे अधिक शीतलपुर ब्लॉक में 48 किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह ने बताया कि विभाग को 5350 एचपीवी वैक्सीन प्राप्त हो चुकी हैं। सभी सीएचसी व पीएचसी पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अभिभावकों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए आशा व एएनएम को लगाया है। यह टीकाकरण किशोरियों के लिए फायदेमंद है। किसी भी तरह की अगर भ्रांति है तो सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें