जैथरा। थाना क्षेत्र की सीमा पर बुधवार शाम को दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हुआ है।
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कूल्हापुर बुजर्ग निवासी ऋषि (28) बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद स्थित अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गांव नगला रेवती पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। घायल ऋषि की मौके पर मौत हो गई।
घटना स्थल पर अलीगंज व जैथरा दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। आपस में बात कर जैथरा पुलिस ने ऋषि के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद