फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नरेरा के समीप दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक ट्रक पहले से खड़ा हुआ था। पीछे से तेज गति से दूसरा ट्रक आकर उसमें टकरा गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। राहगीरों ने तत्काल कोतवाली देहात थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रकों के केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसमें एक ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। चालक की पहचान अशोक (50 वर्ष) निवासी कन्नौज के रूप में हुई है। वह कन्नौज से दिल्ली की ओर ट्रक ले जा रहे थे। घायलों में योगेश और विनय शामिल हैं। ये सभी सौरिख, जनपद कन्नौज के निवासी हैं। घायल विनय के अनुसार वह दिल्ली जाने के लिए सौरिख से ट्रक पर बैठे थे। तभी यह टक्कर हुई। उधर एटा के नगला जसराम के पास तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में 35 वर्षीय पुष्पेंद्र निवासी अमर गोजिया घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें