फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक ही मांग, एक ही नारा पेंशन है अधिकार हमारा

Thu, 25 Jan 2024 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर अटेवा संगठन की ओर से बृहस्पतिवार को मतदाता जागरुकता व पुरानी पेंशन की मांग को लेकर मार्च निकाला गया। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नारा लगाया गया एक ही मांग, एक ही नारा पेंशन है अधिकार हमारा। मार्च में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मतदाता जागरुकता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार की शाम को बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी शहीद पार्क में एकत्र हुए। महिला सहित पुरुष बड़ी संख्या में पहुंचे। पार्क में नारेबाजी की गई। कहा कि पुरानी पेंशन पाना हमारा हक है। यह बुढ़ापे की लाठी है जो पेंशन को बहाल करेगा, वहीं देश पर राज करेगा। शौक नहीं मजबूरी है पेंशन बहुत जरूरी है, जो पेंशन बहाल करेगा वहीं देश पर राज करेगा, ऐसे नारे भी लगाए गए। पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि वोट सही जगह दो। वोट के प्रति सभी को जागना है।
मार्च में संगठन के लोग पुरानी पेंंशन बहाली के पोस्टर आदि लेकर चल रहे थे। मार्च शहीद पार्क से शुरू होकर पंडित दीन दयाल चौराहे होते हुए कचहरी रोड से कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर समापन किया गया। जिला संयोजन ओमेंद्र प्रताप, जिला महिला संयोजिका सौरभ मिश्रा शिल्पी, जिला संरक्षक नंदलाल सिंह निर्भय, ज्ञानेंद्रपाल सिंह, प्रिया शर्मा, साधना झा, आरज़ू पांडेय, अंबिका सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें