फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: युवक ने डेढ़ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, घटनास्थल पर लहूलुहान मिली मासूम, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Nov 2022 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

घटनास्थल पर मासूम बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना मारहरा क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन पहुंचे। उन्हें देखकर आरोपी भाग गया। घटनास्थल पर मासूम बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब चार बजे डेढ़ वर्षीय बच्ची पशुओं के घेर में खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस का ही 25 वर्षीय युवक संजू वहां आया और खिलाने के बहाने बच्ची को अपने कमरे में ले गया। यहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पर घेर में काम कर रही मां व अन्य परिजन पहुंच गए। 

बच्ची खून से लथपथ थी। लोगों को पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम लग गई। जिसे गांव मोतीपुर के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। इसकी वजह से खून बह रहा था। जिसको मेडिकल कॉलेज भेजकर उपचार कराया जा रहा है। आरोपी मौके से भाग गया था, उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शराब पीने का आदी है। नामजद तहरीर मिल गई है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें