फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आरोपी उपनिरीक्षक लाइन हाजिर, दूसरे का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो पुलिस उपनिरीक्षकों पर दुष्कर्म और वसूली के आरोप लगे। इनकी खबरें अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित कीं। जिसके बाद एक दरोगा को निधौली कलां थाने से लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि एक को गोदाम चौकी से हटाकर अलीगंज थाने में भेजा गया है। इनके अलावा तीन अन्य उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक विजय सिंह पर एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। उस समय वह पटियाली गेट चौकी प्रभारी थी। आरोप लगने से पहले ही उन्हें मालगोदाम चौकी प्रभारी बनाया जा चुका था। वहीं थाना निधौली कलां में तैनात उपनिरीक्षक जयमल सिंह यादव पर मारपीट के एक मामले में विवेचना के दौरान 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा था। अमर उजाला में खबरें प्रकाशित होने के बाद जयमल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
जबकि विजय सिंह को गोदाम चौकी प्रभारी से हटाकर अलीगंज थाने भेजा गया है। इनके अलावा थाना राजा का रामपुर से एसआई राजेश कुमार को थाना जलेसर, एसआई प्रवेज कुमार को जलेसर से राजा का रामपुर और एसआई दयाशंकर को सकीट से मलावन थाने में भेजा गया है। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण और तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें