फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन हड़पने के लिए वृद्ध की कराई शादी, हत्या कर फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। थाना क्षेत्र के गांव नगला भूरा के पास बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे वृद्ध का शव ग्रामीणों को मिला। परिजनों ने 25 वर्षीय युवती से वृद्ध की शादी जमीन हड़पने के लिए कराने और हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। भतीजे ने गांव के ही एक युवक और मिरहची क्षेत्र की युवती के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी मूलचंद्र (75) का शव मिला है। मृतक के छोटे भाई शैतान सिंह ने बताया कि गांव के ही एक युवक के थाना मिरहची क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती से संबंध थे। युवक का भाई से भी खासा लगाव था। भाई के हिस्से में करीब 10 बीघा जमीन आती है, इसको हड़पने के लिए गुमराह करके करीब एक वर्ष पूर्व युवती से कोर्ट मैरिज (शादी) करा दी। इसके बाद पहले एटा शहर में कमरा किराए पर लेकर युवती को रखा। वर्तमान में अवागढ़ में एक कमरा ले रखा है। इसमें युवक और युवती रहते हैं। यहां पर भाई को भी कभी-कभी बुला लिया करते थे।
आरोप है कि 10 जनवरी की रात कमरे पर जबरन शराब पिलाने की कोशिश की, लेकिन भाई मना कर गांव आ गए। भतीजे चोई व हृदेश को बताया कि मेरी हत्या हो सकती है। इसके बाद बुधवार को युवक फिर ले गया और गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को नगला भूरा के पास फेंक दिया गया। थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें