फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सर्दी में दिल के दौरे से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सर्दी अपना पूरा सितम ढा रही है। थोड़ी सी लापरवाही लोगों पर भारी पर पड़ रही है। बुधवार की रात एक बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे दो मरीजों में से एक को इमरजेंसी से आगरा रेफर किया गया। जबकि एक को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

प्रतिदिन सीने में दर्द सहित बीपी के मरीज मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। बीते 24 घंटे में मेडिकल कॉलेज में तीन मरीज दिल की बीमारी के पहुंचे। जहां शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी 65 वर्षीय रामखिलाड़ी को दिल का दौरा पड़ गया था। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय बॉबी के सीने में बुधवार की शाम तेज दर्द उठा। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए यहां से उन्हें आगरा रेफर किया गया। शहर के मोहल्ला किदवई नगर निवासी 17 वर्षीय इदमा को सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
सर्दी से बीपी की हो रही दिक्कत
मेडिकल कॉलेज के डॉ. माधवेंद्र ने बताया कि सर्दी के कारण लोगों को सीने में दर्द सहित बीपी की दिक्कत होने लगती है। लोग अपने रहन-सहन और खान-पान पर अधिक ध्यान दें। सर्दी में बचाव करें। ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें