एटा। शहर के मोहल्ला रेवाड़ी में मंगलवार की रात करीब 10 बजे संतोष सिंह (60) की इंवर्टर से करंट लगने से मौत हुई है। भतीजे पवन कश्यप ने बताया कि रात में बिजली चली जाने पर इंवर्टर को चालू करने के लिए गए थे, तभी करंट की चपेट में आ गए।
गिरने की आवाज होने पर अन्य लोगों ने जाकर देखा तो जमीन पर पड़े मिले। इसके चलते गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने जांच आदि करने के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है, अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद