सकीट। क्षेत्र के गांव रैवाड़ी में शुक्रवार को फसल से गेहूं निकालते समय अचानक वृद्ध किसान धर्मपाल का हाथ थ्रेसर में जाने पर कट गया। थ्रेसर में हाथ जाने पर ट्रैक्टर को बंदकर लहूलुहान किसान को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां से किसान को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संवाद