फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हड़ताल के बाद खुले कार्यालय, उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़

Mon, 20 Mar 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विद्युत कर्मियों की हड़ताल के बाद सोमवार को सुबह विद्युत निगम के कार्यालय खुले तो उपभोक्ता जा पहुंचे। जहां बिल जमा करने से लेकर अन्य कार्यों के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। ऐसे में अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। विद्युत निगम कर्मचारियों की ओर से मांगों को लेकर दो दिन कार्य बहिष्कार किया गया। जबकि तीन दिन हड़ताल रही। इस दौरान उपभोक्ता बिल जमा करने से लेकर अन्य कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। सोमवार को विद्युत निगम के कार्यालय खुले तो उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। सर्वाधिक भीड़ उपभोक्ताओं की बिल जमा करने वाले काउंटरों पर रही। जहां रेलवे रोड पर निगम के कार्यालय में बड़ी संख्या में उपभोक्ता विद्युत बिल जमा करने पहुंचे। यहीं स्थित ठंडी सड़क पर बने विद्युत उपकेंद्र की थी। यहां सुबह से शाम तक बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


उपभोक्ता देवो भव: का अपनाया जाएगा सिद्धांत
शहरी विद्युत वितरण खंड अधिशासी अभियंता जीसीएल भटनागर ने बताया कि मार्च माह में प्रथम सप्ताह में टेक्नीकल समस्या के कारण पांच दिन विद्युत बिल जमा नहीं हो सके। तीन दिन होली के त्योहार में निकल गए। पांच दिन निगम के कर्मियों ने कार्य नहीं किया। ऐसे में मार्च माह में राजस्व जमा नहीं हुआ है। इसके साथ ही कई अन्य कार्य नहीं हो पाए। कहा कि 21 से 31 मार्च तक उपभोक्ता देवो भव: के सिद्धांत पर कार्य किया जाएगा। जहां प्रतिदिन कैश काउंटर खोले जाएंगे और विद्युत चेकिंग का अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें