फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो वर्ष पूर्व कब्जामुक्त कराई जमीन पर फिर कब्जा, चला बुलडोजर

Fri, 18 Aug 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। तहसील प्रशासन द्वारा पूर्व में कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर दबंगों ने फिर कब्जा कर लिया। भाजपा नेता की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम के आदेश पर पालिका प्रशासन व पुलिस ने इसे बुलडोजर से ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

नगर के अंदर चुंगी मोहल्ला सादात व गढ़ीमान खां रोड मस्जिद के पास सरकारी भूमि से दो वर्ष पूर्व तत्कालीन एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री द्वारा अवैध कब्जा हटवाया गया था। भाजपा नेता सतेंद्र सिंह एसडीएम रामनयन से शिकायत कर बताया कि कब्जामुक्त कराई गई जमीन पर एक समुदाय के लोगों ने पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया है। निर्माण कार्य के साथ रंगाई-पुताई का कार्य भी किया जा रहा है। जिससे निर्माण पुराना दिखाई दे। इस पर एसडीएम ने कोतवाली पुलिस व पालिका प्रशासन को निर्देशित किया। जिसके बाद अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान हरीओम, महेश चंद्र, राजवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, सुमित कुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें