फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुजारी का अश्लील वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने सीओ से की शिकायत

Thu, 06 Apr 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलामई के माता मंदिर के पुजारी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक किशोर के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने सीओ को शिकायती पत्र दिया है।गांव सिलामई के कुल्हाड़े वाली माता मंदिर पर कई वर्षों से गांव रेजुआ निवासी रघुराज सिंह पुजारी के रूप में रह रहा है। बीते दिनों गांव के ही एक किशोर के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसकी शिकायत गांव के अजय कुमार ने सीओ राघवेंद्र सिंह को प्रार्थनापत्र देकर की है।
विज्ञापन

बताया कि मंदिर रघुराज प्रतिदिन शराब पीकर गांव के बच्चों को मंदिर में बुलाकर उनको डरा-धमकाकर या प्रलोभन देकर अश्लील हरकतें करता है और अप्राकृतिक संबंध बनाता है। आरोप है कि इसकी वीडियो गांव के अनुज के पास आई तो पुजारी व उसके सहयोगियों ने अनुज को जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप लगाया है कि मंदिर के कई क्विंटल पीतल के घंटे उतरवाकर बेच दिए हैं। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें