फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह: राजनीतिक गतिरोध आया सामने, एक सभासद के साथ चेयरमैन ने ली शपथ, अन्य सदस्य आए ही नहीं

Sat, 27 May 2023 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक गतिरोध सामने आया। यहां एक सभासद के साथ चेयरमैन ने शपथ ली। बाकी सभासद समारोह में आए ही नहीं। 
विज्ञापन
सकीट में शपथ ग्रहण करती पालिकाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की दोपहर तीन बजे अवागढ़ नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। लेकिन, इसमें भी राजनीतिक गतिरोध सामने आया। 10 सभासद पहुंचे ही नहीं। ऐसे में केवल एक सभासद संग भाजपा चेयरमैन ने शपथ ग्रहण की।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहे। लगातार चौथी बार चेयरमैन बने महेशपाल सिंह को एसडीएम जलेसर रामनयन सिंह ने शपथ दिलाई। 11 सभासदों में से मात्र भाजपा की शिवानी कुशवाहा समारोह में पहुंचीं। जिनको भी एसडीएम ने शपथ दिलाई। निर्दलीय 10 सभासदों ने शपथ ग्रहण से दूरी बनाए रखी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा के अब अवागढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। केंद्र में मोदी, प्रदेश में योगी और अवागढ़ में महेशपाल सिंह विकास की गंगा बहाएंगे। चेयरमैन ने कहा कि पहले से अधिक विकास कराएंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- UP News: गांव पहुंचा सिपाही का शव तो बिलख उठा पूरा गांव, पांच वर्ष के बेटे ने दी मुखाग्नि; हर आंख से

इन्होंने नहीं ली शपथ

11 में से 10 सभासद निर्दलीय चुने गए हैं। इनमें मुन्नालाल गुप्ता गुट के सात तथा अक्षय प्रताप सिंह अंशु गुट के तीन सभासद हैं। जिन्होंने शपथ ग्रहण नहीं की। इनका कहना है कि चेयरमैन से हमारा तालमेल नहीं बैठेगा। इसलिए किसी अगली तारीख पर हम सभी शपथ ग्रहण करेंगे। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार को इस बारे में हम सबने पहले ही बता दिया था।

सीमा विस्तार में शामिल हुए 9 गांव में होगा सबसे ज्यादा विकास: शशिप्रभा

मारहरा नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष शशिप्रभा एवं 25 सभासदों को एसडीएम सदर शिव कुमार ने शनिवार को शपथ दिलाई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद कैलाश यादव और संचालन मेधाव्रत शास्त्री ने किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका सीमा विस्तार में शामिल हुए 9 गांव का सबसे ज्यादा विकास किया जाएगा। क्योंकि इन गांव में विकास की ज्यादा आवश्कता है। उन्होंने विकास कार्यों के लिए सुझाव भी मांगे। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, पूर्व चेयरमैन परवेज जुबैरी, ईओ कैलाश नाथ मिश्रा, जमशेद आलम, अनिल यादव, ज़हीर अहमद, शराफत हुसैन काले, शशांक यादव सीटू, मंजीत यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-- Firozabad Weather News: तेज आंधी के साथ हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत; जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

अध्यक्ष संग सभासदों ने शपथ के साथ लिया विकास का संकल्प

मिरहची नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी देवी एवं सभी 15 सभासदों को एएसडीएम वेदप्रिय आर्य ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि परशुराम परिषद के प्रदेशाध्यक्ष संजय मिश्र रहे, संचालन प्रदीप रघुंनदन ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि बिना भेदभाव के विकास कार्य कराऊंगी। ईओ वीरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार यादव, पूर्व जिपंस ग्रीश यादव, हिमालय लोधी, पूर्व प्रधान देवेंद्र लोधी, सियाराम लोधी आदि मौजूद रहे। 

बनाए रखेंगे विकास की परंपरा: मानवी

सकीट नगर पंचायत अध्यक्ष मानवी यादव और सभासदों को मां कैलाशवती मैरिज होम में एसडीएम शिवकुमार ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने कहा कि मेरे परिवार के लोगों ने हमेशा विकास कार्य कराए हैं। इस परंपरा को बनाए रखूंगी। पूर्व विधायक अजय यादव, प्रशांत यादव, ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद कैलाश यादव, बसपा जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप, राजवीर सिंह, शराफत हुसैन उर्फ काले आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें