फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

Mon, 31 Jul 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 17 से शुरू हुआ था जिसका सोमवार को समापन हो गया। पखवाड़ा समापन का कार्यक्रम एआरटीओ सतेंद्र सिंह की ओर से डॉ. लोकमन दास पबिल्क स्कूल अलीगंज रोड पर आयोजित कराया गया। मुख्य अतिथि एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि घर से निकल कर सड़क पर ही चलना होता है, लेकिन सड़क पर चलने के नियमों का पालन नहीं करते, इसकी वजह से अकाल मौतों के लोग शिकार हो रहे हैं। इनकी ओर से कार्यक्रम समापन पर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एएसपी क्राइम विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है, यह बात उन लोगों से पूछो जो हादसों में अपनों को खो चुके हैं। नियमों पालन करने से असमय होने वाली मौतों में कमी लाई जा सकती है। लेकिन लापरवाही हावी है। कहा कि ज्यादातर लोग यातायात नियमों को समझते हैं लेकिन पालन नहीं करते। इसकी वजह से लोगों के जानें जा रही हैं। आंकड़ों में बताया कि बीमारी, हत्याएं, संक्रमण आदि से इतने लोगों की मौतें नहीं होती, जितनी हादसों में हो जाती हैं। आज लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
एआरटीओ ने विद्यालय के बच्चों से कहा कि जिस तरह से स्कूल, कॉलेजों में अनुशासन का पालन किया जाता है, इसी तरह से यातायात नियमों का भी अनुशासित रहते हुए पालन करें। इससे भविष्य सुरक्षित रहेगा और स्वस्थ्य रहने से आगे बढ़ने की संभावनाएं रहती हैं। होमगार्ड कमांडेंट विनोद कुमार, रोडवेज फोरमैन मुजीब खान, यातायात प्रभारी बचान सिंह शाक्य, दयानंद सरस्वती, विद्यालय प्रबंधक स्वागत पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें