फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अब विद्युत जेई और टीम से सकीट में मारपीट, दो लाइनमैन जख्मी

Fri, 08 Sep 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। जैथरा में एसडीओ, जेई सहित कर्मचारियों को बंधक बनाने के एक दिन बाद अब सकीट में भी बिजली टीम से मारपीट की गई। शुक्रवार को चेकिंग के लिए कस्बे में आई टीम को लोगों ने घेरकर अभद्रता और मारपीट कर दी। जिसकी रिपोर्ट 16 लोगों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के जेई विवेक कुमार ने थाना सकीट मे रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि विद्युत टीम शुक्रवार दोपहर के समय मोहल्ला काजी में विद्युत चोरी रोकने के लिए चेकिंग कर रही थी। विद्युत चोरी पकड़े जाने पर मोहल्ला काजी निवासी मो. सईद के साथ 15 लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। जिसमें दो लाइनमैन को चोटें आई हैं। सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि विद्युत टीम पर हमला और मारपीट करने की तहरीर मिली थी। जिस पर नामजद आरोपी मो. सईद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें