एटा। शहर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार अपंजीकृत नर्सिंग होम पर जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे। इसके संचालकों को नोटिस दिए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि बुधवार को एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी के साथ शहर में अपंजीकृत नर्सिंग होम व क्लीनिक पर चेकिंग अभियान चलाया गया। निधौलीकलां रोड पर संचालित शिवशक्ती हॉस्पीटल अपंजीकृत मिला। नोटिस देने की कार्रवाई की गई। शिकोहाबाद रोड पर श्री राधे हॉस्पिटल व अनंत हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों ही कोई कागजात नहीं दिखा सके। इस पर दोनों को नोटिस देने की कार्रवाई की गई। पीपल अड्डा पर संचालित न्यू लाइफ हॉस्पिटल भी अपंजीकृत मिला वहां भी नोटिस देने की कार्रवाई की गई। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि नोटिस में एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।