फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चार अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों को दिए नाेटिस

Thu, 22 Aug 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। डिप्टी सीएमओ ने चार क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया आईजीआरएस पोर्टल पर गांव जमलापुर में संचालित एक क्लीनिक संचालक की शिकायत आई थी। वहां जांच के लिए पहुंचे क्लीनिक अपंजीकृत मिला। इस पर नोटिस दिया गया। इसके बाद गोलाकुआं पर एक एक्स-रे संचालक के यहां जांच की। उसका भी रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। उसे भी नोटिस दिया। गोला कुआं में ही दुर्गा क्लीनिक अपंजीकृत मिला। बाद में बागवाला पहुंचे। यहां बंगाली चिकित्सक की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर थी। यहां मरीज भी भर्ती मिले। उनका उपचार चल रहा था। क्लीनिक अपंजीकृत मिला। इन दोनों क्लीनिकों को भी नोटिस दिए गए हैं। जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें