फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लक्ष्मीबाई सम्मान कोष में लापरवाही पर प्रोबेशन अधिकारी व डीसी को नोटिस

Wed, 12 Apr 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना में लापरवाही मिलने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ डीसी (जिला समन्वयक) को नोटिस जारी किया गया है। दोनों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में बुधवार को विभिन्न सामाजिक योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डीएम अंकित अग्रवाल ने देखा कि रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष के तहत लंबित प्रकरणों का चिह्नांकन करने व सूचनाएं समिति के समक्ष प्रस्तुत करने में घोर लापरवाही बरती गई है। इस पर प्रोबेशन अधिकारी यश कुमार वर्मा से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा। वहीं जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र पूजा मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि उभयलिंगी योजना के तहत समाज कल्याण विभाग डाटाबेस तैयार करने में तेजी लाए। वृद्धाश्रम में पंजीकृत 43 वृद्धजनों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनके खानपान, स्वास्थ्य का बेहतर ढंग से ख्याल रखा जाए। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रगति अच्छी नहीं हैं। समाज कल्याण विभाग अभ्यर्थियों के पंजीकरण में तेजी लाए। जिससे कि युवा इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग का लाभ ले सकें। सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें