फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक माह पूर्व लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग

Thu, 30 Jan 2025 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। एक माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता हो गई थी। रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। लेकिन अब तक किशोरी का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 1 जनवरी को 16 वर्षीय पुत्री कस्बा मिरहची के बाजार में खरीदारी करने गई थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। लोगों से जानकारी के आधार पर सूचना मिली कि गांव का ही विपिन यादव पुत्री को ले गया है। लेकिन थाना पुलिस अब तक पुत्री की बरामदगी नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष नीता माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस किशोरी की सकुशल बरामदगी कराने में जुटी हुई है। जल्दी ही उसको बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें