मिरहची। समय-समय पर हल्की बारिश के बाद मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में डेंगू व मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी रोकथाम के लिए कदम नहीं उठाया जा रहा। कस्बा सहित ग्राम पंचायतों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है।
मिरहची क्षेत्र में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। डेंगू-मलेरिया के केस भी सामने आने लगे हैं। इन दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर व गांव-गांव जाकर लोगों को डेंगू-मलेरिया के प्रति सचेत करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल यादव का कहना है कि जिला मुख्यालय से मलेरिया व डेंगू जांच की किट उपलब्ध करा दी गई हैं। ग्राम प्रधानों के माध्यम से दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू वार्ड मारहरा सीएससी पर बना दिया गया है। लोगों को इन बीमारियों के बचाव के बारे में गांव-गांव जाकर बताया जाएगा। मच्छररोधी दवा छिड़काव के लिए हमारे पास मशीनें और दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।