ग्राम निविया में शुक्रवार को रामनवमी मेले का समापन हुआ। वहीं मेले के समापन आयोजकों को सम्मानित किया गया और मेले का महत्व बताया गया।
आईजी अंशुमान यादव ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। मेलों में हर समाज हर वर्ग के लोग आते हैं। जिससे हर तरह की सभ्यताओं और समाज का मेल होता है। लोग एक दूसरे को समझते हैं। जिससे लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। गांवों में अभी भी मेले लोगों के मनोरंजन, ज्ञान एवं जरुरत की वस्तुओं की खरीदारी आदि के लिए आते हैं। मेला व्यवस्थापक प्रेमनाथ राजपूत ने बताया कि मेले के लिए तैयारियां काफी दिन पहले से शुरू की जाती हैं। ग्राम प्रधान भरत सिंह यादव, मेला व्यवस्थापक प्रेमनाथ ने अतिथि आईजी अंशुमान यादव का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस मौके पर सुधीर त्यागी, धर्मेंद्र सचान, वालिस्टर सिंह, मोहम्मद शाहिद, अजमद आदि लोग मौजूद रहे।