संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर धरना दिया। आरक्षण की मांग का ज्ञापन पीएम और सीएम को भेजा।
जिलाध्यक्ष रामपाल सिहं कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एससी आरक्षण लागू किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। इसके बाद पीएम और उत्तर प्रदेश के सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एएसडीएम वेद प्रिय आर्य को सैंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एससी आरक्षण हमारा अधिकार है और हम लोग इसे लेकर ही रहेंगे। मांगों को नहीं माना गया तो दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। आरक्षण मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। सीपी कश्यप, गुलजारी लाल कश्यप, श्याम कश्यप मौजूद रहे।