फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: काली पट्टी बांधकर डटे एनएचएम संविदा स्वास्थ्यकर्मी

Thu, 08 Oct 2026 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जैथरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अलीगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का छह सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू हुआ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम करते हुए शासन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं किया जा रहा है।प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारियों ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा, समान कार्य-समान वेतन, महंगाई भत्ता, अनुकंपा नियुक्ति, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और नियमित भर्तियों में संविदा कर्मियों के लिए कोटा निर्धारित किए जाने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि वह विभाग की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूती देने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं और सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विमल मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इसी को लेकर चरणबद्ध तरीके से सांकेतिक विरोध किया जा रहा है। इस दौरान डॉ. अखलाक खान, बीपीएम दिव्यांशी भदौरिया, आर्यन सक्सेना, विपिन पाठक, स्टाफ नर्स उमा राजपूत, डॉ. नीतू शाक्य समेत बड़ी संख्या में एनएचएम संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें