फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धूमधाम से मनाया नव संवत्सर, जगह-जगह हुए आयोजन

Wed, 22 Mar 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी एटा/अवागढ़/सकीट/राजा का रामपुर। जिले में बुधवार को हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। हिंदूवादी संगठनों और भाजपाइयों ने जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन


शहर के जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में स्वयंसेवकों ने आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को प्रणाम घोष के साथ याद किया। सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि बिखरे हिंदू समाज को संगठित करने के लिए ही डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। अध्यक्षता अनिल कुमार उपाध्याय ने की। विभाग संघचालक शिवशंकर वार्ष्णेय, नगर संघचालक चेतन देव, प्रांत घोष प्रमुख ललित, सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख सुभाष शर्मा, विभाग शारीरिक प्रमुख प्रमोद वर्मा, नगर प्रचार प्रमुख राजीव वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

वहीं हिंदू जागरण मंच द्वारा भी हिंद नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं व नगरवासियों को तिलक कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. मनोज गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर, राजेश यादव एडवोकेट, अनुज दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे। अवागढ़ में किला रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नववर्ष मनाया। जिला प्रचारक विकास ने कहा कि सभी हिंदुओं को अंग्रेजी नववर्ष की जगह अपने हिंदू नवसंवत वर्ष को मनाना चाहिए। निवर्तमान चेयरमैन महेशपाल सिंह, नगर संघचालक अशोक लक्षकार, सुभाष चंद्र शर्मा, उमेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। सकीट में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश के साथ उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता रविकांत ने कहा कि हिंदू नववर्ष के साथ ही प्रथम सर संघचालक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है। नगर संघचालक आनंद किशोर वार्ष्णेय ने सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त किया। सुमित वार्ष्णेय, राजेश मिश्रा, सौरभ प्रजापति, विश्वेंद्र यादव, आदेश दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




हिंदू एकता समूह ने निकाली भगवा पैदल यात्रा
अवागढ़ में हिंदू नववर्ष के अवसर पर हिंदू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिंदू के नेतृत्व में बुधवार को विशाल भगवा पैदल यात्रा निकाली गई। बाईपास मार्ग स्थित कमल ताल की हनुमान गढ़ी से शुरू होकर किला रोड, बारहद्वारी, अखाड़ा चौराहा, मेन बाजार, एटा आगरा मार्ग से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय तक यह यात्रा निकाली गई। इसमें संगठन सचिव अंशु ठाकुर, उपाध्यक्ष अतुल लुहार, संगठन प्रवक्ता शिवम शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष होडल आदि मौजूद रहे।


हवन व पूजा कर मनाया नववर्ष
राजा का रामपुर। मढि़या चौराहे पर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर आरएसएस और भाजपा पदाधिकारियों ने मिलकर हवन और पूजा-पाठ कर हिंदू नववर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर की दुकानों और घरों पर भगवा धर्म ध्वजा फहराई गई। मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़, जिला संघ संचालक महेश मिश्रा, नगर संघ संचालक दिलीप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


निकाली यात्रा, दुकानों पर लगाए ध्वज
जलेसर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर स्थित प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाए। संघ कार्यकर्ता संजीव वर्मा ने ध्वज वितरित किए। दानसहाय, सहखंड संघ चालक इंद्रपाल सिंह, सुरेंद्र, दाऊ वर्मा, आलोक वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, सोनू सर्राफ, रजत, विष्णु स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।
वहीं क्षेत्र के गांव गणेशपुर में नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने विशाल भगवा पैदल यात्रा का आयोजन किया। पूर्व विभाग प्रमुख दानसहाय के नेतृत्व में यात्रा निकाली। साथ ही गांव के प्रत्येक व्यक्ति के घर पर भगवा ध्वज भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें