फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत में पड़ी लकड़ी के विवाद में भतीजे को गोली मारी, घायल

Mon, 21 Oct 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगला सुंदर में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे को गोली मार दी। युवक खेत में पड़ी लकड़ी लेने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन

नगला सुंदर निवासी राघवेंद्र ने बताया कि खेत पर लकड़ी पड़ी हुई है। उसको उठाने के लिए वह सोमवार को दोपहर के समय खेत पर पहुंचा। इस समय ताऊ अनार सिंह वहां आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर बोले कि लकड़ी लेकर गया तो तुझे गोली मार दूंगा। मैंने ध्यान नहीं दिया और लकड़ी उठाकर चलने लगा तभी उन्होंने तमंचा निकालकर गोली मार दी, जो कि मेरे हाथ में आकर लगी और मैं गिर पड़ा।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर खेत की तरफ आए। यह देखकर ताऊ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल अवस्था में परिजन मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां लेकर पहुंचे। यहां उपचार चल रहा है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें