फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब गली में फिर टूटी पुलिया

Sun, 15 Nov 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला नवाब गली जाटवान में बनाई गईं पुलियां बनने के कुछ ही दिन बाद टूट गई। क्षेत्रीय बाशिंदों ने गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गली जाटवान में बाशिंदों की मांग पर पालिका के द्वारा दो पुलियों का निर्माण कराया गया। लेकिन इन पुलियों का निर्माण होने के बाद लोगों को 15 दिन भी सहूलियत नहीं हो सकी और यह पुलिया टूट गईं। इससे अब लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कम जगह रह जाने के कारण लोग एक तरफ से ही वाहनों को निकालते हैं। इससे अक्सर गली में जाम की स्थिति बनी रहती है। रात्रि के  समय टूटी हुई पुलियों पर हादसे होने की संभावना भी अधिक रहती है। क्षेत्रीय बाशिंदों का कहना है कि पुलिया निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया। बाशिंदों ने पुलिया को दोबारा बनवाए जाने की मांग है। मांग करने वालों में महेश, ईलू, हरीशंकर, दीपक, रवि, नरेश, राजू, बृजेश कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें