फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साइड प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नवीन क्लब ने जीता

Sun, 02 Apr 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज एटा के मैदान पर रविवार से 7 ए- साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समीर एकादश एवं नवीन क्लब के मध्य खेला गया। जहां नवीन क्लब ने अपना पहला मैच जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह यादव एडीओ पंचायत, संजीव कुमार एआरएम रोडवेज, अनूप दुबे टीम कोच उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल में किक लगाकर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ अपने शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक संवर्धन के लिए खेलने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन मैच में नवीन क्लब की ओर से गोनू, रितिक, विकास द्वारा अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। प्रथम हाफ में गोनू द्वारा किए गए गोल से 1-0 की बढ़त बना ली गई। दूसरे हाफ में समीर एकादश ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए मुरारी द्वारा एक गोल करके अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन

अंत में नवीन क्लब के ऋतिक द्वारा एक गोल करते हुए अपनी टीम को 2-1 से विजय दिलाई। प्रतियोगिता का दूसरा मैच जीआईसी क्लब एवं फाइटर क्लब के मध्य खेला गया। इसमें जीआईसी क्लब के सुमित ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में फाइटर क्लब के प्रियांशु तथा अन्य खिलाड़ियों द्वारा अच्छे खेल का प्रदर्शन किया गया किंतु गोल करने में नाकामयाब रहे। इस प्रकार जीआईसी क्लब 1-0 से विजयी रहा। प्रतियोगिता के अन्य मैच सोमवार की शाम 3 बजे से खेले जाएंगे। जिला फुटबॉल संघ के सचिव राजीव यादव ,विशांत कुलश्रेष्ठ , सेवाराम, राजीव वर्मा, मनीष दुबे, चंद्रप्रकाश, अर्जुन, प्रभात ललित नॉक्स, सुशील यादव (शैलू) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें