मैनपुरी। नेशनल शूटिंग बाल चैंपियनशिप बालक-बालिका का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक शहर के एक निजी स्कूल में होगा। मैनपुरी शूटिंग बाल एसोसिएशन के सचिव अमर यादव ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। खिलाड़ियों के लिए बेहतर मैदान तैयार कराने के साथ ही ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी।