फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, निस्तारित होंगे हजारों मामले

Sat, 20 May 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत आज, निस्तारित होंगे हजारों मामले
विज्ञापन

एटा। पक्षकारों के मध्य सुलह कराकर विवादों से मुक्ति दिलाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन रविवार को जनपद न्यायालय के केंद्रीय सभागार में होगा। न्याय प्रशासन की ओर से आयोजन की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। इसमें हजारों मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
जहां न्याय प्रशासन इसकी सफलता के लिए प्रयासरत है। वहीं जिले की विभिन्न बैंकों के साथ प्रशासन, नगर निकायों व अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी तैयारियां की है। कर्जे के मामलों के निपटारे के साथ राजस्व वसूली के मामलों व ई-चालानों को जमा कराने की व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं। अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत नरेंद्र कुमार ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला जज एवं प्राधिकरण के सचिव हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि इस लोक अदालत में सिविल एवं दांडिक प्रवृत्ति के शमनीय वादों को निस्तारित कराया जाएगा। वहीं अदालतों में चल रहे वादों में सुलह के प्रयास होंगे। उन्होंने सभी लोगों से अपने वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते से निस्तारित कराने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें