फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धेवते की बरात में जाने को तैयार नाना को कार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 12 Jul 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में धेवती की बरात में जाने को तैयार नाना को कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं निधौली कलां थाना क्षेत्र में शादी में जा रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर के गांव शीतलपुर निवासी विमल की बृहस्पतिवार को बरात जा रही थी। जिसमें शामिल होने के लिए उसके नाना अमर सिंह (70) निवासी अकबरपुर झाला थाना कुरावली जिला मैनपुरी भी आए थे। देर शाम बरात की गाड़ियां निकल रहीं थीं। उसी समय एक टाटा सफारी कार की चपेट में आकर अमर सिंह घायल हो गए। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलते ही उनके गांव से भी परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजन ने बताया कि औपचारिक रूप से शादी की रस्में कराई गई हैं।
उधर, थाना निधौली कलां के गांव मितरौल निवासी हरिविलास और कासगंज निवासी शीलेंद्र बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने कस्बा एका जिला फिरोजाबाद जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात इनकी बाइक जैसे ही इसी थाना क्षेत्र के गांव पिपहरा के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हरिविलास (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शीलेंद्र का एक पैर घुटने के ऊपर से कट गया। यह देखकर वहां मौजूद लोगों के दिल दहल गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां से शीलेंद्र को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें