फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Fri, 17 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
रमजान का दूसरा जुमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रमजान-उल-मुबारक के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद पर दोपहर 1.10 बजे नमाज का समय था। इससे काफी समय पहले ही रोजेदार व अन्य लोग जमा होेने लगे। सैकड़ों लोगों ने एक साथ खुदा की इबादत में सिर झुकाकर नमाज अदा की। मिरहची की मस्जिद में मौलाना अहमद हुसैन ने जुमे की नमाज अदा करायी। जिन्हैरा की मस्जिद में हाफिज मोहम्मद नाजिम बरकाती, गांव गोबरा की मस्जिद में हनीफ सैफी ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा गांव नगला ख्याली में अचलपुर में, जगला नत्थू एवं धिरामई में भी जुमे की नमाज अदा की। जिन्हैरा मस्जिद के इमाम मोहम्मद नाजिम ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के अनुसार जिस तरह हर मुस्लिम मर्द और औरत पर पांच वक्त की नमाज फर्ज है उसी तरह एक महीने के रोजे भी फर्ज हैं। अलीगंज में दूसरे जुमा पर मज्जिदों में दोपहर की नमाज एक साथ अदा की गई। इमाम मुर्तजा खां ने नमाजियों को रोजा की हिफाजत अमल में लाने, गुनाहों से बचने का संदेश दिया।         
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें