रमजान के पाक महीने में जगह जगह रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। लोगों ने नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी।
सहावर में थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। विधायक नजीबा खान जीनत, पैक्सफैड की डायरेक्टर नाशी खान फैरी, एडीशनल एसपी राधे मोहन भारद्वाज, एसडीएम सुनील कुमार यादव, सीओ शैलेंद्रलाल, ब्लाक प्रमुख विजेंद्र गौर, युसुफ खान, अब्दुल्ला खां, लाला चंद्रपाल वाष्णेय, हाजी वासिफ खां, यासीन खां, अच्छे बाबू मौजूद रहे। गंजडुडवारा के मोहल्ला मंसूर स्थिति शेरवानी हायर सेकेंडरी में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। शाहरुख राज, इशरत अली अंसारी, अबरार चौधरी, आले इमरान, मु. कलीम अंसारी, मु. रिजवान अंसारी, मु. आसिफ अंसारी, शहादत हुसैन, पैमान अनीस लकी, मु.फरमान, अनवार मिस्त्री, मु. शमीम मौजूद रहे। भरगैन में लालबाग में युवा सपा नेता मुहम्मद उमर के आवास परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। नूरी मस्जिद लालबाग के पेश इमाम मौलाना अनवार अली, नसीम खान, तारिक अनवर, अरबाज हुसैन, रिहान खान, छिद्दन खान, आरजू खान, अयान खान, सबरे आलम, मुहम्मद खालिद खान, आमिर खान मौजूद रहे।