फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उद्घाटन मैच में जीती नगला दिवारी की टीम

विज्ञापन
क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते पूर्व जिपंस। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
अवागढ़। जलेसर रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय अंडर -17 का 15 दिवसीय 10-10 ओवर का क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच नगला दिवारी की टीम ने जीता। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूर्य प्रताप सिंह सूरज ने टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर किया। पहले दिन नगला दिवारी तथा नगला डरू की टीम के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए नगला डरू की टीम ने 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला दिवारी की टीम ने 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। प्रदीप ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच रहे पिंटू ने 25 रन बनाने के साथ ही तीन कैच पकड़े। प्रधानाचार्य राकेशबाबू यादव, रणवीर सिंह परमार, एसएन यादव, वरुण ठाकुर, पुष्पेंद्र शर्मा, मनोज राजपूत, विराज ठाकुर, ध्रुव गुप्ता, अंकित, फैजल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें