फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दंपती में कहासुनी होने पर मायके वालों ने घर में घुसकर पीटा

Sat, 28 Jan 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला में अनिल कुमार निवासी गांव नरौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपने साले हरीश, रजनेश निवासी असत्यगढ़ थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज, मदन, सौदान सिंह इसके पुत्र सोमेंद्र व पत्नी अनीता व मंजू देवी पत्नी रामगोपाल निवासीगण नगला भिखारी थाना सिढ़पुरा कासगंज को नामजद किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर ससुरालीजनों ने 17 जनवरी को घर पर हमला कर परिजनों सहित पिटाई की। इसकी वजह से शरीर पर चोटें आई हैं। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि मारपीट की गई है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें