फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प एवं मनरेगा में हो रहा अच्छा काम: सांसद

Tue, 24 Jan 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सांसद राजवीर सिंह ने मंगलवार को मारहरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर गढ़ौली में चहारदीवारी कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया। जनचौपाल के दौरान लोगों से संवाद किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जनपद में मनरेगा के तहत स्कूलों में काफी अच्छा कार्य कराया जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास की नीति के तहत बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराया जा रहा है। वहीं गांव में प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
डीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद में 84 स्कूलों के चहारदीवारी कार्य का लोकार्पण किया गया है। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को समान रूप से मिल रहा है। कासगंज विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, एसडीएम सदर शिव कुमार, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवी वर्मा, डीसी मनरेगा प्रभूदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें