फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फिरोजाबाद के ध्यानार्थ तीन दिन पहले बाइकों की भिड़ंत में घायल महिला ने तोड़ा दम

Tue, 17 Jan 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य हादसों में बाइकों पर सवार चार लोग हुए घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे स्थित गांव सुन्ना नहर पुल के पास 15 जनवरी को बाइकों की भिड़ंत में दंपती घायल हुआ था। महिला को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। अन्य हादसों में चार लोग घायल हुए हैं।
थाना क्षेत्र के ही गांव भदोंगढ़ी निवासी घायल सुनीता देवी (30) की मौत हुई है। पति अरविंद कुमार ने बताया कि 15 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे गांव से शहर आ रहे थे। तभी विपरीत दिशा में आ रहे बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पत्नी सहित घायल हो गया। पत्नी को निजी अस्पताल में दिखाया, वहां पर हालत गंभीर होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया। सोमवार की रात करीब चार बजे मौत हो गई। जिसके बाद मंगलवार को शव यहां लाकर मौत की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कस्बा रिजोर थाने के सामने सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भूरे सिंह और संजू सिंह निवासीगण कहैंटी थाना सोरों जिला कासगंज घायल हो गए। जबकि कार की चपेट में आने से शिकोहाबाद रोड स्थित नगला बरी के पास बाइक सवार राजकुमार और कमलेश निवासीगण नगला मवासी थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद सोमवार की देरशाम घायल हो गए। चारों को मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया गया। यहां से राजकुमार व कमलेश को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें