फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो हजार तिरंगे वितरित करेगी नगर पालिका

Mon, 07 Aug 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर के लोगों को अपने-अपने घरों-प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए तिरंगा झंडे दिए जाएंगे। अधिसाशी अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि शहर में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व दो हजार तिरंगों का वितरण किया जाएगा। यह झंडे पालिका डाक विभाग से खरीदेगी। शहर के लोगों में देश के प्रति प्रेम तथा समर्पण की भावना जाग्रत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी पालिका द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन






स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों के नाम का लगेगा शिलालेख
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नगर पालिका द्वारा शहर के रेलवे पुल के ऊपर स्थित शहीद स्तंभ के पास ही 9 अगस्त को एक शिलालेख लगाया जाएगा। इस शिलालेख में शहीद हुए वीर जवानों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम लिखे जाएंगे। साथ ही पौधरोपण भी किया जाएगा और पंच प्रण की शपथ भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें