फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वली मोहम्मद चौराहा से पालिका ने हटवाया अतिक्रमण

Mon, 27 Feb 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद ने सोमवार को वली मोहम्मद चौराहे से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण के चलते यहां भाजपा जिलाध्यक्ष की गली में जलभराव की शिकायत आई थी। पालिका ने घरों व दुकानों के आगे बने स्लैब को तुड़वाकर नाले की सफाई कराई।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे नगर पालिका परिषद की टीम वली मोहम्मद चौराहे पर बुलडोजर लेकर पहुंची। यहां पर दुकानों के आगे बने नाले पर अतिक्रमण कर लिया गया था। इसकी वजह से नाले की ठीक से सफाई नहीं हो पा रही थी। वहीं पास में ही भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन का आवास बना हुआ है। उस गली में जलभराव की समस्या हो रही थी।
बुलडोजर के माध्यम से नाले के ऊपर बनी स्लैब को तुड़वाकर पॉकलेन मशीन के जरिये यहां सफाई कराई गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एसके गौतम, राजस्व निरीक्षक सुशील गिरि, अतिक्रमण प्रभारी बाल कपूर समेत अन्य पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें