फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सुरक्षा के मुद्दे पर मोदी के साथ है कांग्रेस

Sat, 01 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
देश की सुरक्षा के मुद्दे पर मोदी के साथ है कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शीला दीक्षित ने देश में होने वाली आतंकी घटनाओं की निंदा की है। पत्रकार वार्ता में कहा देश की सुरक्षा के मामले में वह मोदी सरकार के साथ हैं।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आतंकी घटनाओं की देश में रोकथाम हो। समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था पर उन्होंने सवाल खड़े किए। यूपी में कब कहां अपराध हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। महिलाएं, किसान, व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं है। 27 सालों में विभिन्न पार्टियों की सरकार यूपी में रही हैं। इन 27 सालों में यूपी पूरी तरह से बेहाल हो गया। लोग पार्टियों के छलावे में आते रहे। अब फिर से यूपी में सरकार बनाने को कांग्रेस ने कमर कसी है। प्रदेश की जनता का भरपूर समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। प्रेस कांफ्रेस के दौरान जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें