फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विधायक का भाई 27 साल से बना था भगोड़ा

Wed, 09 Aug 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। क्षेत्रीय भाजपा विधायक संजीव दिवाकर का चचेरा भाई 27 साल से भगोड़ा बनकर यहां-वहां रह रहा था। कई बार पुलिस उसकी तलाश में जनपद हाथरस और जलेसर थाना क्षेत्र में दबिश दे चुकी थी। मंगलवार को उसे जलेसर कस्बे से पकड़ लिया गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। उस पर दिल्ली की एक महिला के 10 हजार रुपयों का गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन



दिल्ली के सीआर पार्क थाने में विधायक के चचेरे भाई पप्पू निवासी अब्दुल हईपुर थाना हसायन जनपद हाथरस पर 1995 में यह मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन न तो पुलिस गिरफ्तार कर सकी और न ही उसने अदालत में ही समर्पण किया। ऐसे में अदालत ने एक साल बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन जलेसर की मिली। जिस पर मंगलवार शाम जलेसर आई दिल्ली पुलिस की टीम ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रवेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 1995 में पप्पू दिल्ली में सिलाई का काम करता था। उसने वहां रहने वाली राधा को बहन बना लिया। एक दिन राधा ने अपना पर्स व 10 हजार रुपये पप्पू को रखने के लिए दिए। पप्पू पर्स व रुपये लेकर फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट वर्ष 1995 में थाना चितरंजन पार्क (सीआर) दिल्ली में राधा ने पप्पू के विरुद्ध दर्ज कराई। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर पप्पू को जलेसर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें