संवाद न्यूज एजेंसी
जलेसर। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विधायक संजीव दिवाकर ने शनिवार को नाला बाजार से मोहल्ला हथोड़ा तक जनसंपर्क किया। व्यापारियों को भाजपा के 9 वर्ष में सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों की जानकारी दी।
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करके दिखाया है। तीन तलाक, धारा 370 को हटाने, भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के साथ-साथ सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएं क्रियांवित कर गरीब-मजदूरों का जीवन उच्च स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया है। ब्लॉक प्रमुख के पति अशोक यादव, अमित गुप्ता, व्यापारी नेता कपिल देव वार्ष्णेय, हिमांशु गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।