एटा। थाना गांव त्रिलोकपुर निवासी अमित कुमार एक सप्ताह पहले पत्नी से नाराज होकर लापता हो गया था। युवक ने हजारा नहर की पटरी पर कपड़ों का बैग छोड़ा था और उस पर सुसाइड की बात लिखी थी। पुलिस और परिजन तलाश कर रहे थे। शनिवार को वह लौटकर आ गया।
थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि अमित पत्नी संगीता से नाराज होकर कपड़ों का बैग लेकर 17 सितंबर को घर से निकल आया था। उसी दिन हजारा नहर की पटरी पर पर लाल रंग का बैग छोड़ा और उस पर आत्महत्या करने का पत्र लिखकर चला गया। पुलिस को युवक के भाई कप्तान सिंह बताया था कि पहले भी अमित ऐसी हरकतें कर चुका था, इससे नहर में तलाश नहीं कराई। युवक के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई तो कई जगह की लोकेशन मिली। इससे साफ हो गया था कि युवक जिंदा है। बताया कि शुक्रवार की रात में किसी समय अमित घर पहुंच गया। परिजन शनिवार दोपहर थाने पर लेकर आए। लिखा-पढ़ी के बाद युवक को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।