उत्तर प्रदेश के एटा में बेखौफ बदमाशों ने कार को रुकवाकर दंपती से लूट की। विरोध करने पर कार में तोड़फोड़ की और दंपती को पीटा। पीड़ित किसी तरह बचकर निकले। इसके बाद महिला थाना पहुंची। यहां चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला थाना व कस्बा अलीगंज के मोहल्ला कांशीराम का है। यहां की निवासी शिप्रा गुप्ता ने बताया कि वह पति राहुल गुप्ता के साथ सोमवार की शाम बांगरमऊ से वापस अलीगंज लौट रही थी। अलीगंज बाईपास के पास दो बाइक पर सवार चार लोगों ने गाड़ी को रुकवा लिया। उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। मेरे पर्स में रखे 25 हजार रुपये, दुकान और घर के तालों की चाबियां लूट लीं। विरोध किया तो बदमाशों ने हम लोगों के साथ मारपीट की।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
शिप्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर सोनू यादव निवासी ग्राम पचंदा, ऋषभ, अमित, देवकीनंदन निवासीगण ग्राम टपुआ थाना अलीगंज के विरुद्ध लूट, मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़, गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज करया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।