फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार, एक सिपाही भी हुआ जख्मी

Fri, 11 Aug 2023 07:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर मैक्स पिकअप व तमंचा बरामद किया है। जबकि दो साथी भागने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना अवागढ़ पुलिस की बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे मैक्स सवार बदमाशों से मुठभेड में गोली लगने से एक घायल हो गया। जबकि एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर मैक्स पिकअप व तमंचा बरामद किया है। जबकि दो साथी भागने में सफल रहे हैं।

विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि आवागढ़ पुलिस की एका वसुंधरा रोड पर चैकिंग के दौरान समय करीब 12 बजे मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में  25 हजार रुपए का इनामिया बशीर उर्फ फौजी निवासी रोहिंडा थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर हाल निवासी निवासी नदरई कासगंज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि कल्लू और भूरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में थाना आवागढ़ में तैनात आरक्षी बहादुर कुंतल घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाश से मैक्स पिकअप और तमंचा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें