फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी आत्महत्या प्रकरणः कई जगह चकनाचूर हुईं हड्डियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को रुलाया

Wed, 28 Oct 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

किशोरी को परेशान करने वाले गौरव सिकरवार को पुलिस ने भेजा जेल, जिला अस्पताल की महिला मैटरनिटी विंग से किशोरी ने लगाई थी छलांग
विज्ञापन
खुशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जिला अस्पताल में निर्माणाधीन महिला मैटरनिटी विंग की चौथी मंजिल से शोहदे से परेशान किशोरी द्वारा कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया है। बिल्डिंग से कूदने के बाद किशोरी का एक पैर और दोनों बांह की हड्डी कई जगहों से टूट गई थी।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला अवागढ़ हाउस निवासी राजीव कुमार वशिष्ठ की 15 वर्षीय पुत्री खुशी ने सोमवार को शोहदे से तंग आकर निर्माणाधीन बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

संबंधित खबर- शोहदे से परेशान किशोरी ने निर्माणाधीन मैटरनिटी विंग की चौथी मंजिल से कूद कर दी जान
विज्ञापन



इस मामले में आरोपी गौरव सिंह सिकरवार पुत्र राजेंद्र सिंह हाल निवासी एमपी नगर मूल निवासी गांव बावसा थाना कोतवाली देहात को पुलिस ने सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से रातभर पूछताछ की जाती रही, आरोपी के मोबाइल को पुलिस ने खंगाला तो किशोरी के फोटो भी उसमें मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।
 
इधर किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिल्डिंग से गिरने के बाद दाईं और बाईं बांह तीन जगहों से टूटी पाई गई जब कि दाएं पैर की हड्डी भी कई जगह से टूटकर चकनाचूर हो गई थी। पुलिस ने देररात पोस्टमाटम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया, परिजनों ने रात्रि में ही किशोरी का अंतिम संस्कार भूतेश्वर पर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें