फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राॅयल्टी जमा न होने पर दो भट्ठों पर खनन रुकवाया

Sun, 17 Dec 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। ईंट-भट्ठा संचालकों द्वारा खनन की राॅयल्टी जमा न करने पर खनन विभाग ने कार्रवाई की है। क्षेत्र के दो भट्ठाें पर किए जा रहे खनन को बंद कराया है। साथ ही अन्य भट्ठों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

भट्ठा संचालक सरकारी को राॅयल्टी के रूप में दी जाने वाली धनराशि समय से न जमा कर राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने ऐसे भट्ठों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। रविवार को खनन निरीक्षक सुरेश कुमार ने अधिकारियों तथा नायब तहसीलदार के साथ मैनपुरी रोड स्थित एमडी ईंट-भट्ठे तथा एनएस ईंट उद्योग पर कार्रवाई की।
खनन निरीक्षक ने बताया कि भट्ठा स्वामियों को अक्तूबर माह में राॅयल्टी जमा करनी थी, लेकिन अभी तक जमा नहीं की। भट्ठा संचालकों से कहा कि तत्काल भट्ठे को लेकर हो रहे खनन को बंद करें। दो दिन के अंदर राॅयल्टी जमा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। पूरे जनपद में खनन की राॅयल्टी जमा न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



दो भट्ठा संचालकों पर हो चुकी है प्राथमिकी
खनन विभाग द्वारा खनन की राॅयल्टी जमा न करने तथा ईंटों की पथाई करने के मामले में थाना अवागढ़ और निधौलीकलां के दो भट्ठा मालिकों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। निधौलीकलां के गांव किशनपुर में मै. श्रीमती कांता देवी ईंट उद्योग तथा अवागढ़ में मझराई के मां अंबे ईंट भट्ठे में बिना अनुमति के मिट्टी का खनन किया जा रहा था। जिस पर दोनों भट्ठा संचालकों के विरुद्ध संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें