नगर के एनआर पब्लिक स्कूल में छात्रों ने शुक्रवार को भारत के मानचित्र पर मानव श्रंखला बनाकर देश की एकता अखंडता का संदेश दिया।
प्रबधंक विवेक राजपूत ने कहा कि भारत देश विविध धर्म संस्कृति को मानने वाला देश है, जहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है लेकिन कुछ लोगों ने देश के माहौल को खराब कर रखा है। छात्रों में बाल उम्र के साथ ही देशभक्ति की भावना जागृत हो यह प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है। देश प्रेम की भावना बच्चों में जागृत करने के उद्देश्य से ही स्कूल प्रांगण में नक्शे पर मानव श्रृखंला बनाई गई और बताया एकता बनाए रखें। अनेकता में एकता हमारी संस्कृति की पहचान है